रोज़-ओ-शब की कोई सूरत तो बना कर रख्खूँ

अदा ज़ाफ़रीअदा ज़ाफ़री23 Sept 1934

1 min read · 12.4K reads

रोज़-ओ-शब की कोई सूरत तो बना कर रख्खूँ

किसी लहजे किसी आहट को सजा कर रख्खूँ

कोई आँसू सा उजाला कोई महताब सी याद

ये ख़ज़ीने हैं इन्हें सब से छुपा कर रख्खूँ

शोर इतना है कि कुछ कह न सकूँगी उस से

अब ये सोचा है निगाहों को दबा कर रख्खूँ

आँधियाँ हार गईं जब तू ख़याल आया है

फूल को तुंद हवाओं से बचा कर रख्खूँ

मेरे आँचल में सितारे ही सितारे हैं 'अदा'

ये जो सदियाँ हैं जुदाई की सजा कर रख्खूँ

अदा ज़ाफ़री
About the poet

अदा ज़ाफ़री

उपनाम : 'अदा' मूल नाम : अज़ीज़ जहाँ जन्म : 22 Aug 1924 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Mar 2015 | कराची, सिंध जदीद शे’र-ओ-अदब के निर्माताओं में अदा जाफ़री एक विशिष्ट स्थान की मालिक हैं । उनको उर्दू शायरी की ख़ातून अव़्वल(प्रथम महिला) कहा जाता है क्योंकि उनकी श…

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like