मुझे रंग-ए-ख़्वाब से ज़िंदगी का यक़ीं मिला

अदा ज़ाफ़रीअदा ज़ाफ़री23 Sept 1934

1 min read · 12.4K reads

मुझे रंग-ए-ख़्वाब से ज़िंदगी का यक़ीं मिला

कभी दिल दुखा तो कुछ और भी वो क़रीं मिला

कोई क़िस्सा हिज्र-ओ-विसाल का न सुना मुझे

जो हरीम-ए-दर्द तक आ गया सो वहीं मिला

सर-ए-ख़्वाब ही कभी तुम भी तो मुझे देखते

वो तिलिस्म था कि फ़लक भी ज़ेर-ए-नगीं मिला

इसी आइने से मिलेंगी मेरी गवाहियाँ

तुम्हें अक्स मेरा जिस आइने में नहीं मिला

कहीं नक़्श-ए-पा कोई मौज-ए-रंग नहीं थी मैं

मैं वो सोच हूँ जिसे ए'तिबार-ए-जबीं मिला

मिरी ज़िंदगी कड़ी धूप में तो कटी मगर

मिरी छाँव सा कोई साएबाँ भी कहीं मिला

हुआ यूँ कि फिर मुझे ज़िंदगी ने बसर किया

कोई दिन थे जब मुझे हर नज़ारा हसीं मिला

अदा ज़ाफ़री
About the poet

अदा ज़ाफ़री

उपनाम : 'अदा' मूल नाम : अज़ीज़ जहाँ जन्म : 22 Aug 1924 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Mar 2015 | कराची, सिंध जदीद शे’र-ओ-अदब के निर्माताओं में अदा जाफ़री एक विशिष्ट स्थान की मालिक हैं । उनको उर्दू शायरी की ख़ातून अव़्वल(प्रथम महिला) कहा जाता है क्योंकि उनकी श…

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like