कोई ख़बर भी न भेजी बहार ने आते

अदा ज़ाफ़रीअदा ज़ाफ़री23 Sept 1934

1 min read · 12.4K reads

कोई ख़बर भी न भेजी बहार ने आते

कि हम भी क़िस्मत-ए-मिज़्गाँ सँवारने आते

फिर आरज़ू से तक़ाज़ा-ए-रस्म-ओ-रह होता

निगह पे क़र्ज़ थे जितने उतारने आते

ये ज़िंदगी है हर इक पैरहन में सजती है

नहीं थी जीत नसीबों में हारने आते

कोई शरर कोई ख़ुश्बू कि दिल न बुझ जाए

किसी भी नाम से ख़ुद को पुकारने आते

अभी यहाँ तो नहीं हो सकी हिकायत-ए-जाँ

नए वरक़ पे नए नक़्श उभारने आते

कभी ग़ुबार कभी नक़्श-पा-ए-राह-रवाँ

वो रहगुज़र थी कि हर रूप धारने आते

मिरा सुकूँ भी मिरे आँसुओं के बस में था

ये मेहमाँ मिरी दुनिया निखारने आते

जो हम नहीं तो सर-ए-रहगुज़ार-ए-दर्द 'अदा'

वो कौन थे जो दिल-ओ-जाँ को वारने आते

अदा ज़ाफ़री
About the poet

अदा ज़ाफ़री

उपनाम : 'अदा' मूल नाम : अज़ीज़ जहाँ जन्म : 22 Aug 1924 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Mar 2015 | कराची, सिंध जदीद शे’र-ओ-अदब के निर्माताओं में अदा जाफ़री एक विशिष्ट स्थान की मालिक हैं । उनको उर्दू शायरी की ख़ातून अव़्वल(प्रथम महिला) कहा जाता है क्योंकि उनकी श…

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like