ख़ामुशी से हुई फ़ुग़ाँ से हुई

अदा ज़ाफ़रीअदा ज़ाफ़री23 Sept 1934

1 min read · 12.4K reads

ख़ामुशी से हुई फ़ुग़ाँ से हुई

इब्तिदा रंज की कहाँ से हुई

कोई ताइर इधर नहीं आता

कैसी तक़्सीर इस मकाँ से हुई

मौसमों पर यक़ीन क्यूँ छोड़ा

बद-गुमानी तो साएबाँ से हुई

बे-निहायत समुंदरों का सफ़र

गुफ़्तुगू सिर्फ़ बादबाँ से हुई

ये जो उलझी हुई कहानी है

मो'तबर हर्फ़-ए-राएगाँ से हुई

दिल की आबादियों को पूछो हो

रौशनी बर्क़-ए-बे-अमाँ से हुई

तिश्नगी बेबसी लब-ए-दरिया

मेरी पहचान ही वहाँ से हुई

इतनी उजली न थी ये राहगुज़र

नक़्श-ए-पा-ए-बला-कशाँ से हुई

अदा ज़ाफ़री
About the poet

अदा ज़ाफ़री

उपनाम : 'अदा' मूल नाम : अज़ीज़ जहाँ जन्म : 22 Aug 1924 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Mar 2015 | कराची, सिंध जदीद शे’र-ओ-अदब के निर्माताओं में अदा जाफ़री एक विशिष्ट स्थान की मालिक हैं । उनको उर्दू शायरी की ख़ातून अव़्वल(प्रथम महिला) कहा जाता है क्योंकि उनकी श…

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like