काँटा सा जो चुभा था - अदा ज़ाफ़री

अदा ज़ाफ़रीअदा ज़ाफ़री23 Sept 1934

4 min read · 12.4K reads

काँटा सा जो चुभा था वो लौ दे गया है क्या
घुलता हुआ लहू में ये ख़ुर्शीद सा है क्या

पलकों के बीच सारे उजाले सिमट गए
साया न साथ दे ये वही मरहला है क्या

मैं आँधियों के पास तलाश-ए-सबा में हूँ
तुम मुझ से पूछते हो मेरा हौसला है क्या

साग़र हूँ और मौज के हर दाएरे में हूँ
साहिल पे कोई नक़्श-ए-क़दम खो गया है क्या

सौ सौ तरह लिखा तो सही हर्फ़-ए-आरज़ू
इक हर्फ़-ए-आरज़ू ही मेरी इंतिहा है क्या

इक ख़्वाब-ए-दिल-पज़ीर घनी छाँव की तरह
ये भी नहीं तो फिर मेरी ज़ंजीर-ए-पा है क्या

क्या फिर किसी ने क़र्ज़-ए-मुरव्वत अदा किया
क्यूँ आँख बे-सवाल है दिल फिर दुखा है क्या
अदा ज़ाफ़री
About the poet

अदा ज़ाफ़री

उपनाम : 'अदा' मूल नाम : अज़ीज़ जहाँ जन्म : 22 Aug 1924 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Mar 2015 | कराची, सिंध जदीद शे’र-ओ-अदब के निर्माताओं में अदा जाफ़री एक विशिष्ट स्थान की मालिक हैं । उनको उर्दू शायरी की ख़ातून अव़्वल(प्रथम महिला) कहा जाता है क्योंकि उनकी श…

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like