हर इक दरीचा किरन किरन है जहाँ से गुज़रे जिधर गए हैं

अदा ज़ाफ़रीअदा ज़ाफ़री23 Sept 1934

1 min read · 12.4K reads

हर इक दरीचा किरन किरन है जहाँ से गुज़रे जिधर गए हैं

हम इक दिया आरज़ू का ले कर ब-तर्ज़-ए-शम्स-ओ-क़मर गए हैं

जो मेरी पलकों से थम न पाए वो शबनमीं मेहरबाँ उजाले

तुम्हारी आँखों में आ गए तो तमाम रस्ते निखर गए हैं

वो दूर कब था हरीम-ए-जाँ से कि लफ़्ज़ ओ मअ'नी के नाज़ उठाती

जो हर्फ़ होंटों पे आ न पाए वो बन के ख़ुशबू बिखर गए हैं

जो दर्द ईसा-नफ़स न होता तो दिल पे क्या ए'तिबार आता

कुछ और पैमाँ कुछ और पैकाँ कि ज़ख़्म जितने थे भर गए हैं

ख़ज़ीने जाँ के लुटाने वाले दिलों में बसने की आस ले कर

सुना है कुछ लोग ऐसे गुज़रे जो घर से आए न घर गए हैं

जब इक निगह से ख़राश आई ज़माने भर से गिला हुआ है

जो दिल दुखा है तो रंज सारे न जाने किस किस के सर गए हैं

शिकस्त-ए-दिल तक न बात पहुँची मगर 'अदा' कह सको तो कहना

कि अब के सावन धनक से आँचल के रंग सारे उतर गए हैं

अदा ज़ाफ़री
About the poet

अदा ज़ाफ़री

उपनाम : 'अदा' मूल नाम : अज़ीज़ जहाँ जन्म : 22 Aug 1924 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Mar 2015 | कराची, सिंध जदीद शे’र-ओ-अदब के निर्माताओं में अदा जाफ़री एक विशिष्ट स्थान की मालिक हैं । उनको उर्दू शायरी की ख़ातून अव़्वल(प्रथम महिला) कहा जाता है क्योंकि उनकी श…

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like