हाल खुलता नहीं जबीनों से - अदा ज़ाफ़री

अदा ज़ाफ़रीअदा ज़ाफ़री23 Sept 1934

3 min read · 12.4K reads

हाल खुलता नहीं जबीनों से
रंज उठाए हैं जिन क़रीनों से

रात आहिस्ता-गाम उतरी है
दर्द के माहताब ज़ीनों से

हम ने सोचा न उस ने जाना है
दिल भी होते हैं आब-गीनों से

कौन लेगा शरार-ए-जाँ का हिसाब
दस्त-ए-इमरोज़ के दफ़ीनों से

तू ने मिज़गाँ उठा के देखा भी
शहर ख़ाली न था मकीनों से

आश्ना आश्ना पयाम आए
अजनबी अजनबी ज़मीनों से

जी को आराम आ गया है अदा
कभी तूफ़ान कभी सफ़ीनों से
अदा ज़ाफ़री
About the poet

अदा ज़ाफ़री

उपनाम : 'अदा' मूल नाम : अज़ीज़ जहाँ जन्म : 22 Aug 1924 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Mar 2015 | कराची, सिंध जदीद शे’र-ओ-अदब के निर्माताओं में अदा जाफ़री एक विशिष्ट स्थान की मालिक हैं । उनको उर्दू शायरी की ख़ातून अव़्वल(प्रथम महिला) कहा जाता है क्योंकि उनकी श…

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like