ढलके ढलके आँसू ढलके

अदा ज़ाफ़रीअदा ज़ाफ़री23 Sept 1934

1 min read · 12.4K reads

ढलके ढलके आँसू ढलके

छलके छलके साग़र छलके

दिल के तक़ाज़े उन के इशारे

बोझल बोझल हल्के हल्के

देखो देखो दामन उलझा

ठहरो ठहरो साग़र छलके

उन का तग़ाफ़ुल उन की तवज्जोह

इक दिल उस पर लाख तहलके

उन की तमन्ना उन की मोहब्बत

देखो सँभाल के देखो सँभल के

ग़म ने उठाए सैकड़ों तूफ़ाँ

दिल ने बिसारा लाख मचल के

पल में हँसाओ पल में रुलाओ

पल में उजाले पल में धुँदलके

हम ने समझा तुम ने जाना

दिल ने मचाए लाख तहलके

लाख मनाया लाख भुलाया

नैन कटोरे भर भर कर छलके

कितने उलझे कितने सीधे

रस्ते उन के रंग-महल के

अदा ज़ाफ़री
About the poet

अदा ज़ाफ़री

उपनाम : 'अदा' मूल नाम : अज़ीज़ जहाँ जन्म : 22 Aug 1924 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Mar 2015 | कराची, सिंध जदीद शे’र-ओ-अदब के निर्माताओं में अदा जाफ़री एक विशिष्ट स्थान की मालिक हैं । उनको उर्दू शायरी की ख़ातून अव़्वल(प्रथम महिला) कहा जाता है क्योंकि उनकी श…

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like