ख़ुद हिजाबों सा ख़ुद जमाल सा था

अदा ज़ाफ़रीअदा ज़ाफ़री23 Sept 1934

1 min read · 12.4K reads

ख़ुद हिजाबों सा ख़ुद जमाल सा था

दिल का आलम भी बे-मिसाल सा था

अक्स मेरा भी आइनों में नहीं

वो भी कैफ़िय्यत-ए-ख़याल सा था

दश्त में सामने था ख़ेमा-ए-गुल

दूरियों में अजब कमाल सा था

बे-सबब तो नहीं था आँखों में

एक मौसम कि ला-ज़वाल सा था

ख़ौफ़ अँधेरों का डर उजालों से

सानिहा था तो हस्ब-ए-हाल सा था

क्या क़यामत है हुज्ला-ए-जाँ में

उस के होते हुए मलाल सा था

जिस की जानिब 'अदा' नज़र न उठी

हाल उस का भी मेरे हाल सा था

अदा ज़ाफ़री
About the poet

अदा ज़ाफ़री

उपनाम : 'अदा' मूल नाम : अज़ीज़ जहाँ जन्म : 22 Aug 1924 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Mar 2015 | कराची, सिंध जदीद शे’र-ओ-अदब के निर्माताओं में अदा जाफ़री एक विशिष्ट स्थान की मालिक हैं । उनको उर्दू शायरी की ख़ातून अव़्वल(प्रथम महिला) कहा जाता है क्योंकि उनकी श…

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like