गुलों को छू के शमीम-ए-दुआ नहीं आई

अदा ज़ाफ़रीअदा ज़ाफ़री23 Sept 1934

1 min read · 12.4K reads

गुलों को छू के शमीम-ए-दुआ नहीं आई

खुला हुआ था दरीचा सबा नहीं आई

हवा-ए-दश्त अभी तो जुनूँ का मौसम था

कहाँ थे हम तिरी आवाज़-ए-पा नहीं आई

अभी सहीफ़ा-ए-जाँ पर रक़म भी क्या होगा

अभी तो याद भी बे-साख़्ता नहीं आई

हम इतनी दूर कहाँ थे कि फिर पलट न सकें

सवाद-ए-शहर से कोई सदा नहीं आई

सुना है दिल भी नगर था रसा बसा भी था

जला तो आँच भी अहल-ए-वफ़ा नहीं आई

न जाने क़ाफ़िले गुज़रे कि है क़याम अभी

अभी चराग़ बुझाने हवा नहीं आई

बस एक बार मनाया था जश्न-ए-महरूमी

फिर इस के बा'द कोई इब्तिला नहीं आई

हथेलियों के गुलाबों से ख़ून रिसता रहा

मगर वो शोख़ी-ए-रंग-ए-हिना नहीं आई

ग़यूर दिल से न माँगी गई मुराद 'अदा'

बरसने आप ही काली घटा नहीं आई

अदा ज़ाफ़री
About the poet

अदा ज़ाफ़री

उपनाम : 'अदा' मूल नाम : अज़ीज़ जहाँ जन्म : 22 Aug 1924 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 12 Mar 2015 | कराची, सिंध जदीद शे’र-ओ-अदब के निर्माताओं में अदा जाफ़री एक विशिष्ट स्थान की मालिक हैं । उनको उर्दू शायरी की ख़ातून अव़्वल(प्रथम महिला) कहा जाता है क्योंकि उनकी श…

View profile & all 81 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like