हौ तूं भय हारणि दुःख विपति विदारिणी माँ - अचल कवि (अच्युतानंद)

अचल कविअच्युतानंद

2 min read · 12.4K reads

हौ तूं भय हारणि दुःख विपति विदारिणी माँ,
तूही जगतारिणी तीनि लोक प्रतिपारैगो।
अतल वितल तलातल रसातल पताल वारि,
कच्छप पृष्ठ धरणि तूही निरवारैगो।
जहाँ-जहाँ मंदर समुंदर है जहाँन माह,
तहाँ-तहाँ माता नाम तैरोई पुकारैगो।
कवि अचल आय सरन निश्चल ह्नै करहु मगन,
तू ना उबारै तारा कौन महि उबारैगो।
अचल कवि
About the poet

अचल कवि अच्युतानंद

जन्म स्थान बिहार , भारत कृष्णकवि के पुत्र और कवि लक्ष्मीनाथ परमहंस के परमप्रिय शिष्य अचल कवि (अच्युतानंद) जन्म अठारहवीं शताब्दी । 107 वर्ष की आयु तक जीवित रहे। मिथिला-नरेश लक्ष्मीश्वर सिंह के दरबारी कवि थे। रायबहादुर लक्ष्मीनारायण सिंह (पंचगछिया)के प्रथम गुरू…

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like