सच - आभा बोधिसत्त्व

आभा बोधिसत्त्वआभा बोधिसत्त्व18 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

सच ईंधन की तरह
जलता है,
खदबदाता है अदहन की तरह
कोई कीमियागर उसका धिकना
कम नहीं कर पाता,
उसे जलना पड़ता है हर हाल में
हर कहीं वह होता है मौजूद
वह सोता है
रसोई में, रास्ते में
नमक में घुलता
नदी में डूबता-उतराता
बचने के लिए छटपटाता
जबकि
झूठ
ऊँचे सुरों में चीखता-चिल्लाता चलाता है
अपनी हुकूमत
सच को झूठ करता
ख़ुश रहता है
सदा-सर्वदा
आभा बोधिसत्त्व
About the poet

आभा बोधिसत्त्व

View profile & all 11 Poems / Stories