तू आज आईना-रू मुझ पास आ जा

अब्दुल रहमान एहसान देहलवीअब्दुल रहमान एहसान देहलवी

1 min read · 12.4K reads

तू आज आईना-रू मुझ पास आ जा

बहर-सूरत मुझे सूरत दिखा जा

तू आ ऐ आतिश-ए-बर्क़-ए-ग़म-ए-यार

मिरा ये ख़िर्मन-ए-हस्ती जला जा

मिरी आती है बस नींद आए तो आप

ये अपनी चश्म-पोशी देखता जा

मिरी जारी हैं आँसू आह क़ासिद

शिताबी कह ये उस को माजरा जा

लिखा मैं ने ये उस यूसुफ़ को कल ख़त

अज़ीज़ा दिलबरा नाज़ुक-मिज़ाजा

रखी है चाह तेरी आह बेताब

क़लक़ इस मेरे दिल का तू मिटा जा

ख़ुदा ही है मिरी कश्ती का हाफ़िज़

ख़ुदा के वास्ते तू नाख़ुदा जा

न सुनवा ग़ैर की बातें सुन ऐ यार

तिरे जो जी में आवे तू सुना जा

वही है जा-ब-जा बेजा नहीं ये

बजा है उस की ही हर एक जा-जा

अगर जाता है ऐ मेरे मसीहा

इलाज इस दर्द-ए-दिल का तू बता जा

मिरी सीना पे रख दस्त-ए-निगारीं

मिरी ये आग दिल की तू बुझा जा

अगर बैठा है नासेह मुँह को सी बैठ

वगर्ना याँ से उठ ऐ बे-हया जा

तिरी नौबत ही 'एहसाँ' कोई दिन याँ

तू डंका इश्क़ का हर जा बजा जा

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी
About the poet

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी

मूल नाम : अब्दुल रहमान ख़ान जन्म : दिल्ली निधन : दिल्ली, भारत

View profile & all 43 Poems / Stories