ज़ख़्मी उँगलियों से एक नज़्म - नज़्म

फ़ातिमा हसनफ़ातिमा हसन25 Jan 1953

1 min read · 12.4K reads

वो लड़की किसी और बस्ती की

रहने वाली थी जो पत्थर पे

फूल उगाने की ख़्वाहिश में

उँगलियाँ ज़ख़्मी कर बैठी

सुना है उस की बस्ती में

फूल और मोहब्बत जीवन का लाज़मी हिस्सा थे

वहाँ लफ़्ज़ों में फूल खिलते थे

और आँखों से मोहब्बत की किरनें

फूटती थीं

जो कोई उस बस्ती में आता

चंद अच्छे लफ़्ज़ों के बदले

ढेरों मोहब्बत ले जाता

एक दिन उस बस्ती में इक जादू-गर आया

और उस ने ऐसा मंतर फूँका कि सारी बस्ती पत्थर हो गई

लड़की जो कहीं बाहर गई थी वापस आई तो

उस की दुनिया बदल चुकी थी

उस दिन से वो लड़की

जहाँ कहीं भी पत्थर देखती है

उन्हें फूल बनाने की कोशिश में

ज़ख़्मी हो जाती है

फ़ातिमा हसन
About the poet

फ़ातिमा हसन

उपनाम : 'फ़ातेमा हसन' मूल नाम : डॉक्टर स्यीदह् फ़ातिमा ज़ैदी जन्म : 25 Jan 1953 | कराची, सिंध

View profile & all 31 Poems / Stories