क़ुर्बतों में फ़ासले कुछ और हैं

फ़ातिमा हसनफ़ातिमा हसन25 Jan 1953

1 min read · 12.4K reads

क़ुर्बतों में फ़ासले कुछ और हैं

ख़्वाहिशों के ज़ाविए कुछ और हैं

सुन रहे हैं कान जो कहते हैं सब

लोग लेकिन सोचते कुछ और हैं

रहबरी अब शर्त-ए-मंज़िल कब रही

आओ ढूँडें रास्ते कुछ और हैं

ये तो इक बस्ती थके लोगों की है

राह में जो लुट गए कुछ और हैं

मिल रहे हैं गरचे पहले की तरह

वो मगर अब चाहते कुछ और हैं

फ़ातिमा हसन
About the poet

फ़ातिमा हसन

उपनाम : 'फ़ातेमा हसन' मूल नाम : डॉक्टर स्यीदह् फ़ातिमा ज़ैदी जन्म : 25 Jan 1953 | कराची, सिंध

View profile & all 31 Poems / Stories