मैं टूट कर उसे चाहूँ ये इख़्तियार भी हो

फ़ातिमा हसनफ़ातिमा हसन25 Jan 1953

1 min read · 12.4K reads

मैं टूट कर उसे चाहूँ ये इख़्तियार भी हो

समेट लेगा मुझे इस का ए'तिबार भी हो

नई रुतों में वो कुछ और भी क़रीब आए

गई रुतों का सुलगता सा इंतिज़ार भी हो

मैं उस के साथ को हर लम्हा मो'तबर जानूँ

वो हम-सफ़र है तो मुझ सा ही बे-दयार भी हो

मिरे ख़ुलूस का अंदाज़ ये भी सच्चा है

रख्खूँ न रब्त मगर दोस्ती शुमार भी हो

सफ़र पे निकलूँ तो रस्म-ए-सफ़र बदल जाए

किनारा बढ़ के कभी ख़ुद ही हम-कनार भी हो

फ़ातिमा हसन
About the poet

फ़ातिमा हसन

उपनाम : 'फ़ातेमा हसन' मूल नाम : डॉक्टर स्यीदह् फ़ातिमा ज़ैदी जन्म : 25 Jan 1953 | कराची, सिंध

View profile & all 31 Poems / Stories