जाता है जो घरों को वो रस्ता बदल दिया

फ़ातिमा हसनफ़ातिमा हसन25 Jan 1953

1 min read · 12.4K reads

जाता है जो घरों को वो रस्ता बदल दिया

आँधी ने मेरे शहर का नक़्शा बदल दिया

पहचान जिन से थी वो हवाले मिटा दिए

उस ने किताब-ए-ज़ात का सफ़्हा बदल दिया

कितना अजीब है वो मुसव्विर कि ग़ौर से

देखे जो ख़द्द-ओ-ख़ाल तो चेहरा बदल दिया

वो खेल था मज़ाक़ था या ख़ौफ़ था कोई

इक चाल चल के उस ने जो मोहरा बदल दिया

करता रहा असीरी के एहसास को शदीद

ज़ंजीर खोल दी कभी पहरा बदल दिया

फ़ातिमा हसन
About the poet

फ़ातिमा हसन

उपनाम : 'फ़ातेमा हसन' मूल नाम : डॉक्टर स्यीदह् फ़ातिमा ज़ैदी जन्म : 25 Jan 1953 | कराची, सिंध

View profile & all 31 Poems / Stories