रौशनी निखरी हुई है कोहर के उस पार देख
तीरगी सहमी हुई है कोहर के उस पार देख
हर तरफ़ फैली हुई बारूद की है बू मगर
फ़ाख़्ता बैठी हुई है कोहर के उस पार देख
मौसमों की ज़र्दियों से इस क़दर न ख़ौफ़ खा
बू-ए-गुल महकी हुई है कोहर के उस पार देख
बे-सुकूनी बे-क़रारी सब के सब हैं आरज़ी
बे-ख़ुदी छाई हुई है कोहर के उस पार देख
हज़रत-ए-बल की कहानी बाबरी मस्जिद का रोग
बख़्श दे तू लग़्ज़िशें सब भेज दे अब्र-ए-करम
है ग़नीमत ये ही 'फ़र्रुख़' बे-हिसी के दौर में
तुम ग़म-ए-कश्मीर बाँधो शे'र में ही कम से कम








