वसन्ताभास's image
NaN min

वसन्ताभास

शशि पाधाशशि पाधा
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

आम्र तरु की डार पे मैंने
नव मंजरी मुस्काती देखी
लगता है कोयल आयेगी अब
कुहुक कुहुक कर मृदुल स्वरों में
गीत नया फिर गाएगी अब ।

धरा की सूनी गोदी में अब
हरी दूब के अंकुर होंगे
चन्दन मिश्रित वायु होगी
नीड़ नीड़ में कलरव होंगे।

नव किसलय से शोभित होगी
वन उपवन तरुओं की डाली
क्यारी क्यारी पुष्पित होगी
कलियों से खेलेगा आली।

परदेस से लौटी धूप सखि<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts