NEW VOICEपर्वतों की गोद में बसे जम्मू नगर में जन्मी शशि पाधा बाल्यकाल से ही साहित्य सॄजन में संलग्न रहीं। इन्होंने जम्मू - कश्मीर विश्वविद्यालय से एम.ए. (हिन्दी), एम.ए (संस्कृत) तथा बी.एड. की शिक्षा ग्रहण की। वर्ष १९६७ में यह सितार वादन प्रतियोगिता में राज्य के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित हुईं।
वर्ष १९६८ में इन्हें जम्मू विश्वविद्यालय से "ऑल राउंड बेस्ट वीमेन ग्रेजुएट" के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।