
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
उड़ती उड़ती सी इक बदली
मोरे अँगना आई
मैंने पूछा मेरे घर से
क्या संदेशा लाई?
राखी के दिन भैया ने क्या
मुझको याद किया था?
पंख तेरे संग बाँध किसी ने
थोड़ा प्यार दिया था?
दीवाली की थाली में जब
सब ने दीप जलाये होंगे
मेरे हिस्से के दीपों को
किसने थाम लिया था?
सच बताना प्यारी बहना
क्या तू देख के आई?
उड़ते उड़ते मेरे घर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments