
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes
आषाढ़ी नभ के आँगन में
आ बैठी दुल्हन सी धूप
अमलतास के रंगों के संग
घुले मिले चन्दन सी धूप
कोई साँवरिया बादल कब से
मस्ती में था डोल रहा
कभी वो खेले आँख मिचौली
कभी वो घूँघट खोल रहा
नयन झुकाये, बाँह छुड़ाए
छिपे कहाँ हिरणी सी धूप
शाख शाख से डोरी बाँधे
पात-पात से कनक लड़ी
मन्द पवन कंगना खनकाये
पायल छनके रत्नज
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments