नव वर्ष आया है द्वार's image
NaN min

नव वर्ष आया है द्वार

शशि पाधाशशि पाधा
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes

मंगल दीप जलें अम्बर में
मंगलमय सारा संसार
आशाओं के गीत सुनाता
नव वर्ष आया है द्वार

सुवर्ण रश्मियाँ बाँध लड़ी
ऊषा प्राची द्वार खड़ी
केसर घोल रहा है सूरज
अभिनन्दन की नवल घड़ी

चन्दन मिश्रित चले बयार
नव वर्ष आया है द्वार

प्रेम के दीपक, स्नेह की बाती
आँगन दीप जलायें हम
बदली की बूँदों से घुल मिल
नेह के कण बिखरा

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts