
0 Bookmarks 41 Reads0 Likes
आज शिशिर ने नील गगन के
कानों में इक बात कही
धीमे से बरसाना हिम कण
कुछ पल धरती सोई है
देख धरा की आँख उनींदी
मौन हुआ सारा संसार
पंछी भूले कलरव कूजन
दूर कहीं जा किया विहार
मौन हुई अब चहुँ दिशाएँ
कोहरे में डूबा संसार
मौन खड़े अब तरुवर देखें
धरती का यह रजत श्रंगार
आज शिशिर ने डाली-डाली
हीरक माल पिरोयी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments