धूप गुनगुनी's image
NaN min

धूप गुनगुनी

शशि पाधाशशि पाधा
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

आज भोर से आँगन में 
धूप गुनगुनी छाई है,
लगता जैसे मेरी माँ
मुझे मिलने आई है ।

भोर किरण ने चूम के पलकें
सुबह सुबह जगाया था
धीमे धीमे खोल के खिड़की 
रंग स्वर्णिम बिखराया था

शीतल मंद पवन छुए जो
आँचल क्या वह् तेरा है?
नीले अम्बर में बदली सा
स्नेह तेरे का घेरा है।

अंग अंग को सिहरन देने 
आई जो पुरवाई है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts