तुम्हारे फूल's image
NaN min

तुम्हारे फूल

अजन्ता शर्माअजन्ता शर्मा
0 Bookmarks 72 Reads0 Likes

तुम्हारे फूलों ने जब
मेरी सुबह की पहली साँसें महकायीं
मैंने चाहा था,
उसी वक़्त तितली बन जाऊँ
मँडराऊँ ख़ूब
उन ख़ुशबू भरे खिलखिलाते रंगों पर
बहकूँ सारा दिन उसी की महक से
महकूँ सारी रात उसी की लहक से
ख़ुद को बटोरकर
उस गुलदस्ते का हिस्सा बन जाऊँ
अपने घर को महकाऊँ
पड़ी रहूँ दिन रात उसे लपेटे
बिखेरूँ
या सहेजूँ उसकी पंखुड़ियाँ
सजा लूँ उससे अपने अस्तित्व को
या सज लूँ

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts