WORKS
NEW VOICEपश्चिमी बंगाल में जन्मी अजन्ता शर्मा आजकल देहली की निवासी हैं। कम्प्यूटर साईन्स में एम.एस सी. और इन्फ़रमेशन टेक्नालोजी में मास्टर्ज़ (एम.आई.टी) के पश्चात सोफ़टवेयर के क्षेत्र में कार्यरत हैं।
बालावस्था से ही गायन में अति रुचि रही है। अपनी कविताओं द्वारा अपने मन के भावों को वाणी देती हैं और अपनी चित्रकला द्वारा उनको व्यक्त करती हैं। बागवानी में भी रुचि है जिसकी हरियाली अजन्ता के प्रेम का प्रतिबिम्ब है और आजकल गिटार वादन की शिक्षा भी ले रही है