
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes
तुम ख़्याल बन,
मेरी अधजगी रातों में उतरे हो।
मेरे मुस्काते लबों से लेकर...
उँगलियों की शरारत तक।
तुम सिमटे हो
मेरी करवट की सरसराहट में,
कभी बिखरे हो ख़ुशबू बनकर..
जिसे अपनी देह से लपेट,
आभास लेती हूँ तुम्हारे आलिंगन का।
जाने कितने रूप छुपे हैं तुम्हारे,
मेरी बन्द पलकों के कोनों में...
जाने कई घटनायें हैं और
गढ़ी हुई कहानियाँ...
जिनके विभिन्न शुरुआत हैं
परंतु एक
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments