
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes
बनकर नदी जब बहा करूँगी,
तब क्या मुझे रोक पाओगे?
अपनी आँखों से कहा करूँगी,
तब क्या मुझे रोक पाओगे?
हर कथा रचोगे एक सीमा तक
बनाओगे पात्र नचाओगे मुझे
मेरी क़तार को काटकर तुम
एक भीड़ का हिस्सा बनाओगे मुझे
मेरी उड़ान को व्यर्थ बता
हँसोगे मुझपर, टोकोगे मुझे
एक तस्वीर बता, दीवार पर
चिपकाओगे मुझे,
पर जब...
अपने ही जीवन से
कुछ पल चुराकर
मैं चुपके से जी लूँ!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments