
0 Bookmarks 64 Reads0 Likes
ये ख़्वाबों ख़्यालों विचारों की दुनियाँ
मन को दुखाते कुछ सवालों की दुनियाँ
उस कोने पड़ी एक शराब की बोतल
इस कोने पड़ी खाली थालों की दुनियाँ
दौड़ते औ भागते रास्तों का फन्दा
या तन्हा सिसकती राहों की दुनियाँ
तू कौन क्या तेरा क्या उसका क्या मेरा
कुछ बनते बिगड़ते सहारॊं की दुनियाँ
एक कमरे में पलते सपनों की दुनियाँ
एक कमरे में ख़्वाब के मज़ारों की दुनियाँ
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments