Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

प्रेरणादायक Sher

20 sher

वो अफ़्साना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिनउसे इक ख़ूब-सूरत मोड़ दे कर छोड़ना अच्छा

Sahir Ludhianvi

ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहलेख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है

अल्लामा इक़बाल

तेरे माथे पे ये आँचल बहुत ही ख़ूब है लेकिनतू इस आँचल से इक परचम बना लेती तो अच्छा था

मजाज़ लखनवी

कश्तियाँ सब की किनारे पे पहुँच जाती हैंनाख़ुदा जिन का नहीं उन का ख़ुदा होता है

अमीर मीनाई

सितारों से आगे जहाँ और भी हैंअभी इश्क़ के इम्तिहाँ और भी हैं

अल्लामा इक़बाल

हम को मिटा सके ये ज़माने में दम नहींहम से ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं

जिगर मुरादाबादी

न हम-सफ़र न किसी हम-नशीं से निकलेगाहमारे पाँव का काँटा हमीं से निकलेगा

Rahat Indori

तू शाहीं है परवाज़ है काम तेरातिरे सामने आसमाँ और भी हैं

अल्लामा इक़बाल

खींचो न कमानों को न तलवार निकालोजब तोप मुक़ाबिल हो तो अख़बार निकालो

अकबर इलाहाबादी

अपने मन में डूब कर पा जा सुराग़-ए-ज़िंदगीतू अगर मेरा नहीं बनता न बन अपना तो बन

अल्लामा इक़बाल

हज़ार बर्क़ गिरे लाख आँधियाँ उट्ठेंवो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं

Sahir Ludhianvi

नहीं है ना-उमीद 'इक़बाल' अपनी किश्त-ए-वीराँ सेज़रा नम हो तो ये मिट्टी बहुत ज़रख़ेज़ है साक़ी

अल्लामा इक़बाल

दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहेजब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों

बशीर बद्र

तीर खाने की हवस है तो जिगर पैदा करसरफ़रोशी की तमन्ना है तो सर पैदा कर

अमीर मीनाई

चाहिए ख़ुद पे यक़ीन-ए-कामिलहौसला किस का बढ़ाता है कोई

Shakeel Badayuni

शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा हैजिस डाल पे बैठे हो वो टूट भी सकती है

बशीर बद्र

रंज से ख़ूगर हुआ इंसाँ तो मिट जाता है रंजमुश्किलें मुझ पर पड़ीं इतनी कि आसाँ हो गईं

मिर्ज़ा ग़ालिब

दुश्मनी का सफ़र इक क़दम दो क़दमतुम भी थक जाओगे हम भी थक जाएँगे

बशीर बद्र

सात संदूक़ों में भर कर दफ़्न कर दो नफ़रतेंआज इंसाँ को मोहब्बत की ज़रूरत है बहुत

बशीर बद्र

मैं मर जाऊँ तो मेरी एक अलग पहचान लिख देनालहू से मेरी पेशानी पे हिंदुस्तान लिख देना

Rahat Indori