Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

मुलाक़ात Sher

8 sher

न जी भर के देखा न कुछ बात कीबड़ी आरज़ू थी मुलाक़ात की

बशीर बद्र

कैसे कह दूँ कि मुलाक़ात नहीं होती हैरोज़ मिलते हैं मगर बात नहीं होती है

Shakeel Badayuni

गाहे गाहे की मुलाक़ात ही अच्छी है 'अमीर'क़द्र खो देता है हर रोज़ का आना जाना

अमीर मीनाई

जाने वाले से मुलाक़ात न होने पाईदिल की दिल में ही रही बात न होने पाई

Shakeel Badayuni

दिन भी है रात भी है सुब्ह भी है शाम भी हैइतने वक़्तों में कोई वक़्त-ए-मुलाक़ात भी है

मुबारक अज़ीमाबादी

मुसाफ़िर हैं हम भी मुसाफ़िर हो तुम भीकिसी मोड़ पर फिर मुलाक़ात होगी

बशीर बद्र

मेहरबाँ हो के बुला लो मुझे चाहो जिस वक़्तमैं गया वक़्त नहीं हूँ कि फिर आ भी न सकूँ

मिर्ज़ा ग़ालिब

वो आए घर में हमारे ख़ुदा की क़ुदरत हैकभी हम उन को कभी अपने घर को देखते हैं

मिर्ज़ा ग़ालिब