“उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दोन जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए
“अब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो
“उस की याद आई है साँसो ज़रा आहिस्ता चलोधड़कनों से भी इबादत में ख़लल पड़ता है
“वो तो ख़ुश-बू है हवाओं में बिखर जाएगामसअला फूल का है फूल किधर जाएगा
“ऐ मोहब्बत तिरे अंजाम पे रोना आयाजाने क्यूँ आज तिरे नाम पे रोना आया
“तुम को आता है प्यार पर ग़ुस्सामुझ को ग़ुस्से पे प्यार आता है
“लोग कहते हैं मोहब्बत में असर होता हैकौन से शहर में होता है किधर होता है
“न जी भर के देखा न कुछ बात कीबड़ी आरज़ू थी मुलाक़ात की
“हम तो समझे थे कि हम भूल गए हैं उन कोक्या हुआ आज ये किस बात पे रोना आया
“मरज़-ए-इश्क़ जिसे हो उसे क्या याद रहेन दवा याद रहे और न दुआ याद रहे
“वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो
“कुछ तो मजबूरियाँ रही होंगीयूँ कोई बेवफ़ा नहीं होता
“तेरा मिलना ख़ुशी की बात सहीतुझ से मिल कर उदास रहता हूँ
“रहने दे अपनी बंदगी ज़ाहिदबे-मोहब्बत ख़ुदा नहीं मिलता
“उन का जो फ़र्ज़ है वो अहल-ए-सियासत जानेंमेरा पैग़ाम मोहब्बत है जहाँ तक पहुँचे
“उन का ज़िक्र उन की तमन्ना उन की यादवक़्त कितना क़ीमती है आज कल
“मेरे हम-नफ़स मेरे हम-नवा मुझे दोस्त बन के दग़ा न देमैं हूँ दर्द-ए-इश्क़ से जाँ-ब-लब मुझे ज़िंदगी की दुआ न दे
“हज़ारों काम मोहब्बत में हैं मज़े के 'दाग़'जो लोग कुछ नहीं करते कमाल करते हैं
“ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँमैं दिल को उस मक़ाम पे लाता चला गया
“जाने वाले से मुलाक़ात न होने पाईदिल की दिल में ही रही बात न होने पाई
“मोहब्बतों में दिखावे की दोस्ती न मिलाअगर गले नहीं मिलता तो हाथ भी न मिला
“यूँ तो हर शाम उमीदों में गुज़र जाती हैआज कुछ बात है जो शाम पे रोना आया
“कभी यक-ब-यक तवज्जोह कभी दफ़अतन तग़ाफ़ुलमुझे आज़मा रहा है कोई रुख़ बदल बदल कर
“हँस के फ़रमाते हैं वो देख के हालत मेरीक्यूँ तुम आसान समझते थे मोहब्बत मेरी