Couplets · शेर
Every Sher, In One Place
A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.
इंसान Sher
7 sher
हज़ारों साल नर्गिस अपनी बे-नूरी पे रोती हैबड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदा-वर पैदा

मत सहल हमें जानो फिरता है फ़लक बरसोंतब ख़ाक के पर्दे से इंसान निकलते हैं

अमल से ज़िंदगी बनती है जन्नत भी जहन्नम भीये ख़ाकी अपनी फ़ितरत में न नूरी है न नारी है

आदमिय्यत और शय है इल्म है कुछ और शयकितना तोते को पढ़ाया पर वो हैवाँ ही रहा

बस-कि दुश्वार है हर काम का आसाँ होनाआदमी को भी मयस्सर नहीं इंसाँ होना

इसी लिए तो यहाँ अब भी अजनबी हूँ मैंतमाम लोग फ़रिश्ते हैं आदमी हूँ मैं

घरों पे नाम थे नामों के साथ ओहदे थेबहुत तलाश किया कोई आदमी न मिला
