Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

ग़म Sher

13 sher

ज़िंदगी जब्र है और जब्र के आसार नहींहाए इस क़ैद को ज़ंजीर भी दरकार नहीं

फ़ानी बदायुनी

अब तो ख़ुशी का ग़म है न ग़म की ख़ुशी मुझेबे-हिस बना चुकी है बहुत ज़िंदगी मुझे

Shakeel Badayuni

ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँमैं दिल को उस मक़ाम पे लाता चला गया

Sahir Ludhianvi

सिरहाने 'मीर' के आहिस्ता बोलोअभी टुक रोते रोते सो गया है

मीर तक़ी मीर

ग़म-ए-हस्ती का 'असद' किस से हो जुज़ मर्ग इलाजशम्अ हर रंग में जलती है सहर होते तक

मिर्ज़ा ग़ालिब

पत्थर के जिगर वालो ग़म में वो रवानी हैख़ुद राह बना लेगा बहता हुआ पानी है

बशीर बद्र

ये ग़म-कदा है इस में 'मुबारक' ख़ुशी कहाँग़म को ख़ुशी बना कोई पहलू निकाल के

मुबारक अज़ीमाबादी

रंज से ख़ूगर हुआ इंसाँ तो मिट जाता है रंजमुश्किलें मुझ पर पड़ीं इतनी कि आसाँ हो गईं

मिर्ज़ा ग़ालिब

क़ैद-ए-हयात ओ बंद-ए-ग़म अस्ल में दोनों एक हैंमौत से पहले आदमी ग़म से नजात पाए क्यूँ

मिर्ज़ा ग़ालिब

मिरी ज़िंदगी पे न मुस्कुरा मुझे ज़िंदगी का अलम नहींजिसे तेरे ग़म से हो वास्ता वो ख़िज़ाँ बहार से कम नहीं

Shakeel Badayuni

अरे ओ आसमाँ वाले बता इस में बुरा क्या हैख़ुशी के चार झोंके गर इधर से भी गुज़र जाएँ

Sahir Ludhianvi

उन का ग़म उन का तसव्वुर उन के शिकवे अब कहाँअब तो ये बातें भी ऐ दिल हो गईं आई गई

Sahir Ludhianvi

ग़म की दुनिया रहे आबाद 'शकील'मुफ़लिसी में कोई जागीर तो है

Shakeel Badayuni