Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

दुनिया Sher

13 sher

सुन तो सही जहाँ में है तेरा फ़साना क्याकहती है तुझ को ख़ल्क़-ए-ख़ुदा ग़ाएबाना क्या

हैदर अली आतिश

देखा है ज़िंदगी को कुछ इतने क़रीब सेचेहरे तमाम लगने लगे हैं अजीब से

Sahir Ludhianvi

दुनिया में हूँ दुनिया का तलबगार नहीं हूँबाज़ार से गुज़रा हूँ ख़रीदार नहीं हूँ

अकबर इलाहाबादी

यहाँ लिबास की क़ीमत है आदमी की नहींमुझे गिलास बड़े दे शराब कम कर दे

बशीर बद्र

हस्ती अपनी हबाब की सी हैये नुमाइश सराब की सी है

मीर तक़ी मीर

घर के बाहर ढूँढता रहता हूँ दुनियाघर के अंदर दुनिया-दारी रहती है

Rahat Indori

बेहतर तो है यही कि न दुनिया से दिल लगेपर क्या करें जो काम न बे-दिल-लगी चले

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

हैं और भी दुनिया में सुख़न-वर बहुत अच्छेकहते हैं कि 'ग़ालिब' का है अंदाज़-ए-बयाँ और

मिर्ज़ा ग़ालिब

बाज़ीचा-ए-अतफ़ाल है दुनिया मिरे आगेहोता है शब-ओ-रोज़ तमाशा मिरे आगे

मिर्ज़ा ग़ालिब

भूल शायद बहुत बड़ी कर लीदिल ने दुनिया से दोस्ती कर ली

बशीर बद्र

लम्हे उदास उदास फ़ज़ाएँ घुटी घुटीदुनिया अगर यही है तो दुनिया से बच के चल

Shakeel Badayuni

दुनिया ने तजरबात ओ हवादिस की शक्ल मेंजो कुछ मुझे दिया है वो लौटा रहा हूँ मैं

Sahir Ludhianvi

दुनिया ने किस का राह-ए-फ़ना में दिया है साथतुम भी चले चलो यूँही जब तक चली चले

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़