“बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल काजो चीरा तो इक क़तरा-ए-ख़ूँ न निकला
“दिल-ए-नादाँ तुझे हुआ क्या हैआख़िर इस दर्द की दवा क्या है
“हम को मालूम है जन्नत की हक़ीक़त लेकिनदिल के ख़ुश रखने को 'ग़ालिब' ये ख़याल अच्छा है
“तुम्हारा दिल मिरे दिल के बराबर हो नहीं सकतावो शीशा हो नहीं सकता ये पत्थर हो नहीं सकता
“दिल में किसी के राह किए जा रहा हूँ मैंकितना हसीं गुनाह किए जा रहा हूँ मैं
“कुछ तो हवा भी सर्द थी कुछ था तिरा ख़याल भीदिल को ख़ुशी के साथ साथ होता रहा मलाल भी
“उल्फ़त में बराबर है वफ़ा हो कि जफ़ा होहर बात में लज़्ज़त है अगर दिल में मज़ा हो
“देख तो दिल कि जाँ से उठता हैये धुआँ सा कहाँ से उठता है
“कुछ खटकता तो है पहलू में मिरे रह रह करअब ख़ुदा जाने तिरी याद है या दिल मेरा
“जाने वाले से मुलाक़ात न होने पाईदिल की दिल में ही रही बात न होने पाई
“दिल ले के मुफ़्त कहते हैं कुछ काम का नहींउल्टी शिकायतें हुईं एहसान तो गया
“अच्छा है दिल के साथ रहे पासबान-ए-अक़्ललेकिन कभी कभी इसे तन्हा भी छोड़ दे
“हर धड़कते पत्थर को लोग दिल समझते हैंउम्रें बीत जाती हैं दिल को दिल बनाने में
“उन्हें अपने दिल की ख़बरें मिरे दिल से मिल रही हैंमैं जो उन से रूठ जाऊँ तो पयाम तक न पहुँचे
“आगे आती थी हाल-ए-दिल पे हँसीअब किसी बात पर नहीं आती
“आप दौलत के तराज़ू में दिलों को तौलेंहम मोहब्बत से मोहब्बत का सिला देते हैं
“दिल से जो बात निकलती है असर रखती हैपर नहीं ताक़त-ए-परवाज़ मगर रखती है
“शाम से कुछ बुझा सा रहता हैदिल हुआ है चराग़ मुफ़लिस का
“हम तो कुछ देर हँस भी लेते हैंदिल हमेशा उदास रहता है
“बेहतर तो है यही कि न दुनिया से दिल लगेपर क्या करें जो काम न बे-दिल-लगी चले
“भूल शायद बहुत बड़ी कर लीदिल ने दुनिया से दोस्ती कर ली
“अभी राह में कई मोड़ हैं कोई आएगा कोई जाएगातुम्हें जिस ने दिल से भुला दिया उसे भूलने की दुआ करो
“दिल की बर्बादियों पे नाज़ाँ हूँफ़तह पा कर शिकस्त खाई है
“पहलू में मेरे दिल को न ऐ दर्द कर तलाशमुद्दत हुई ग़रीब वतन से निकल गया