Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

आँसू Sher

8 sher

चुपके चुपके रात दिन आँसू बहाना याद हैहम को अब तक आशिक़ी का वो ज़माना याद है

हसरत मोहानी

एक आँसू ने डुबोया मुझ को उन की बज़्म मेंबूँद भर पानी से सारी आबरू पानी हुई

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

एक आँसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा हैतुम ने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना

मुनव्वर राना

सिरहाने 'मीर' के आहिस्ता बोलोअभी टुक रोते रोते सो गया है

मीर तक़ी मीर

दामन अश्कों से तर करें क्यूँ-करराज़ को मुश्तहर करें क्यूँ-कर

मुबारक अज़ीमाबादी

उन के रुख़्सार पे ढलके हुए आँसू तौबामैं ने शबनम को भी शोलों पे मचलते देखा

Sahir Ludhianvi

समझता हूँ सबब काफ़िर तिरे आँसू निकलने काधुआँ लगता है आँखों में किसी के दिल के जलने का

अमीर मीनाई

निकलने ही नहीं देती हैं अश्कों को मिरी आँखेंकि ये बच्चे हमेशा माँ की निगरानी में रहते हैं

मुनव्वर राना