Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

Sher by सरवत ज़ेहरा

13 sher

बिंत-ए-हव्वा हूँ मैं ये मिरा जुर्म हैऔर फिर शाएरी तो कड़ा जुर्म है

सरवत ज़ेहरा

ख़्वाब और तमन्ना का क्या हिसाब रखना हैख़्वाहिशें हैं सदियों की उम्र तो ज़रा सी है

सरवत ज़ेहरा

जाने वाले को चले जाना हैफिर भी रस्मन ही पुकारा जाए

सरवत ज़ेहरा

वक़्त भी अब मिरा मरहम नहीं होने पातादर्द कैसा है जो मद्धम नहीं होने पाता

सरवत ज़ेहरा

जो सारा दिन मिरे ख़्वाबों को रेज़ा रेज़ा करते हैंमैं उन लम्हों को सी कर रात का बिस्तर बनाती हूँ

सरवत ज़ेहरा

दिल के दरिया ने किनारों से मोहब्बत कर लीतेज़ बहता है मगर कम नहीं होने पाता

सरवत ज़ेहरा

कहाँ पे खोलोगे दर्द अपना किसे कहोगेकहीं छुपाओ, ये हाल ले कर कहाँ चले हो

सरवत ज़ेहरा

अब तो सँवारने के लिए हिज्र भी नहींसारा वबाल ले के ग़ज़ल कर दिया गया

सरवत ज़ेहरा

कोई जवाज़ ढूँडते ख़याल ही नहीं रहातमाम उम्र यूँही बे-ख़याल जागते रहे

सरवत ज़ेहरा

कैसे बुझाएँ कौन बुझाए बुझे भी क्यूँइस आग को तो ख़ून में हल कर दिया गया

सरवत ज़ेहरा

बस एक बार याद ने तुम्हारा साथ छू लियाफिर इस के बाद तो कई जमाल जागते रहे

सरवत ज़ेहरा

तुम्हारी आस की चादर से मुँह छुपाए हुएपुकारती हुई रुस्वाइयों में बैठी हूँ

सरवत ज़ेहरा

मिरे जज़्बों को ये लफ़्ज़ों की बंदिश मार देती हैकिसी से क्या कहूँ क्या ज़ात के अंदर बनाती हूँ

सरवत ज़ेहरा