Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

Sher by मुनव्वर राना

50 sher

अब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो

मुनव्वर राना

तुम्हारी आँखों की तौहीन है ज़रा सोचोतुम्हारा चाहने वाला शराब पीता है

मुनव्वर राना

चलती फिरती हुई आँखों से अज़ाँ देखी हैमैं ने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है

मुनव्वर राना

अभी ज़िंदा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगामैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है

मुनव्वर राना

इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती हैमाँ बहुत ग़ुस्से में होती है तो रो देती है

मुनव्वर राना

किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आईमैं घर में सब से छोटा था मिरे हिस्से में माँ आई

मुनव्वर राना

जब भी कश्ती मिरी सैलाब में आ जाती हैमाँ दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है

मुनव्वर राना

सो जाते हैं फ़ुटपाथ पे अख़बार बिछा करमज़दूर कभी नींद की गोली नहीं खाते

मुनव्वर राना

एक आँसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा हैतुम ने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना

मुनव्वर राना

कल अपने-आप को देखा था माँ की आँखों मेंये आईना हमें बूढ़ा नहीं बताता है

मुनव्वर राना

कुछ बिखरी हुई यादों के क़िस्से भी बहुत थेकुछ उस ने भी बालों को खुला छोड़ दिया था

मुनव्वर राना

ये सोच के माँ बाप की ख़िदमत में लगा हूँइस पेड़ का साया मिरे बच्चों को मिलेगा

मुनव्वर राना

तेरे दामन में सितारे हैं तो होंगे ऐ फ़लकमुझ को अपनी माँ की मैली ओढ़नी अच्छी लगी

मुनव्वर राना

मुनव्वर माँ के आगे यूँ कभी खुल कर नहीं रोनाजहाँ बुनियाद हो इतनी नमी अच्छी नहीं होती

मुनव्वर राना

बर्बाद कर दिया हमें परदेस ने मगरमाँ सब से कह रही है कि बेटा मज़े में है

मुनव्वर राना

फ़रिश्ते आ कर उन के जिस्म पर ख़ुश्बू लगाते हैंवो बच्चे रेल के डिब्बों में जो झाड़ू लगाते हैं

मुनव्वर राना

तुम्हारा नाम आया और हम तकने लगे रस्तातुम्हारी याद आई और खिड़की खोल दी हम ने

मुनव्वर राना

ये ऐसा क़र्ज़ है जो मैं अदा कर ही नहीं सकतामैं जब तक घर न लौटूँ मेरी माँ सज्दे में रहती है

मुनव्वर राना

तमाम जिस्म को आँखें बना के राह तकोतमाम खेल मोहब्बत में इंतिज़ार का है

मुनव्वर राना

तुम्हें भी नींद सी आने लगी है थक गए हम भीचलो हम आज ये क़िस्सा अधूरा छोड़ देते हैं

मुनव्वर राना

मैं ने कल शब चाहतों की सब किताबें फाड़ देंसिर्फ़ इक काग़ज़ पे लिक्खा लफ़्ज़-ए-माँ रहने दिया

मुनव्वर राना

किसी के ज़ख़्म पर चाहत से पट्टी कौन बाँधेगाअगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बाँधेगा

मुनव्वर राना

हम नहीं थे तो क्या कमी थी यहाँहम न होंगे तो क्या कमी होगी

मुनव्वर राना

दिन भर की मशक़्क़त से बदन चूर है लेकिनमाँ ने मुझे देखा तो थकन भूल गई है

मुनव्वर राना