एक रात उनका ख्याल आया
एक नहीं कई बार आया
हमने कहा हमें मुहब्बत है तुमसे
उन्होने कहा, "बड़ी जल्दी याद आया" ?
हमनें कहा, एक वक्त था जब हम भी
प्यासे फिरते थे एक बूंद की तलाश में
लोग मिलते थे, लेकिन ठहरते नहीं थे
लेकिन ठहरना जरूरी है, ये याद आया!
एक नदीं थी,
जो मुझ प्यासे के पास आयी
होंठों से लगा के उसने
मेरे दिल की प्यास बुझायी
क्या कहूँ, न जाने कब, कितनी बार
उस हमदर्द पर हमें प्यार आया,
एक रात उनका ख्याल आया,
एक नहीं कई बार आया!!!


