एक कवि सबसे अच्छी प्रेम कविताएँ तब लिखता है जब उसे होता है खुद के अंदर के स्त्रेणत्व से प्रेम।

जब वो बनता है आदिशक्ति, और ढूंढ लेता है शिव को अपनी प्रेयसी में

जब वह अपने कान्हा की राधा बन जाता है

जब उसके अंदर के हिर को राँझा मिल जाता है

जब उसकी कविताओं में पुरूष व स्त्री के किरदार बदल जाते हैं

और नर व नारी के सारे भेद खत्म हो जाते हैं

तब वह केवल कविता नहीं लिख रहा होता

वह लिखता है सच जिसे केवल एक स्त्री ही लिख सकती है!