जो तूने किया था वो कुछ और है ये प्यार व्यार कुछ और है

जो तूने करे थे वो कुछ और है ये कसमे वादे कुछ और है


चार कदम साथ चलने का वादा करके दो कदम पर मुड़ गई

तेरे रास्ते कुछ और है तेरी मंजिलें कुछ और है


रूठ कर मुझसे चली गई रकीब की बाहों में

जाना खफा होना कुछ और है बेवफा होना कुछ और है


सारा जहान घूम कर बस यह इल्म हुआ मुझको

तेरी गलियों में ही सुकून है ये जन्नत वन्नत कुछ और है


तू साथ नहीं है मेरे हां दर्द होता है मगर

तेरे ना होने की सजा कुछ और है तुझे सोचने का मजा कुछ और है