मैं मेरे इश्क का पैगाम लिख रहा हूं
सबसे खूबसूरत गजल तुम्हारे नाम लिख रहा हूं
कहीं बदनाम ना हो जाओ तुम सारे शहर में
तुम्हारे नाम की जगह मैं चांद लिख रहा हूं
तुम्हारे होठों की इस खूबसूरत हंसी को
मैं तो मेरा सारा जहान लिख रहा हूं
सोच कर तुम्हें और तुम्हारी शोख अदाओं को
आंखों को दिन जुल्फों को शाम लिख रहा हूं
इश्क करके मैंने क्या खोया क्या पाया
इस हसीन सफर का अंजाम लिख रहा हूं
मानकर खुदा खुद ही को मैं
खुद ही तुम्हें मेरे नाम लिख रहा हूं
सबसे खूबसूरत गजल तुम्हारे नाम लिख रहा हूं
मैं मेरे इश्क का पैगाम लिख रहा हूं
