वो बंद लिफाफ़ा
अजब सी महक थी
तरन्नुम और संगीत भी
मानो सौग़ात हो कोई
हाथ आया आज
वो बंद लिफाफ़ा
रहस्य भी दुविधा भी
ना जानें क्या छुपा है
मन के समंदर में
लाया लहरों सी हलचल
वो बंद लिफाफा
ये पल तो जी लूँ
जाने क्या लाया हो
ख़ुशियों भरा कल
या दर्द उम्र भर का
वो बंद लिफाफ़ा
-सुधीर बडोला
