राम हर प्राण में
राम अंतर्मन में ध्यान में
श्रेष्ठ ब्रह्म ज्ञान में
राम हर अनुष्ठान में
राम हर प्रण में
राम हर क्षण है
सत्य के दर्पण में
राम त्याग समर्पण में
राम नरोत्तम है
शौर्य में सर्वोत्तम हैं
मनोरम छवि अति उत्तम है
राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं
राम परम मित्र है
राम सुगंधित इत्र है
धरे रूप सहस्र है
राम विद्यमान सर्वत्र है
राम जन जन में
राम कण कण में
जल नभ थल में
राम हर जीवन में
-सुधीर बडोला