अकेला खड़ा था जब मुस्किल घड़ी थी
कारवाँ खुद जुड़ गया कामयाबी के आते ही
_______________________________________
कलम जिनकी ग़ुस्ताख़ होती है
अक्सर सर उनके कलम होते हैं
______________________________________
मैं उन्हें जीवन का संघर्ष सुना रहा था
वो कहानी समझ उबासी ले रहे थे
_______________________________________
जो दब गया जमीं तले वो सत्य है
झूठ को खरा ठहराते सैकड़ों तथ्य है
______________________________________
मित्र वही खरा है
घाव जिसने तुम्हारा भरा है
___________________________________
-सुधीर बडोला
