नारी, और ना अब तू सहती जा…


ना घबरा, अब भिड़ जा तू

उन्मुक्त हवा के झोंकों से

चीर कर उन्मादों की

उत्पाती इन लहरों को

अक्खड़ जल धारा सी

हो मदमस्त अब तू बहती जा

नारी, और ना अब तू सहती जा


बोल चाल और हो क्या पहनावे

रीति रिवाज हर कोई समझाये

रोक टोक और मर्यादाएँ

हैं जीवन में तेरी सिर्फ़ बाधाएँ

इन बाधाओं को लाँघकर

हो निर्भीक,बात अपनी तू कहती जा

नारी, और ना अब तू सहती जा


-सुधीर बडोला