मित्र, तू ही मेरा संसार है …

 

मन में जब अंधेरे हों

बेचैनी ने घेरे हों

बस तू एक तलबगार है

मित्र, तू ही मेरा संसार है ।


तेरे आने से ख़ुशी होती है

चेहरे पे मेरे हँसी होती है

साथ है तू वही दिन इतवार है

मित्र, तू ही मेरा संसार है ।


आई कभी विपत्ति की घड़ी

जब कोई अड़चन पड़ी

संग खड़ा तू हर बार है

मित्र, तू ही मेरा संसार है ।


तूने रुतबा ना ओहदा देखा

मेरी ख़ातिर लांघी हर रेखा

विकट समय में भी मिला तुझसे सत्कार है

मित्र, तू ही मेरा संसार है ।


दिल को एक सुकून मिला

एक अरसे बाद जब तू मिला

मै सुदामा तू कृष्ण का साक्षात्कार है

मित्र, तू ही मेरा संसार है ।

           -सुधीर बडोला