माँ
मखमली बिस्तर
साथ नर्म सिरहाना भी ले आया,
नहीं मिला वो सुकून
जो माँ तेरी गोद में सर रखकर आया
———————————————
प्राण देकर भी ना चुका पाऊँगा ये किस्तें
तेरे उपकारों के क़र्ज़ में डूबा हूँ माँ ..
———————————————
सिर्फ़ देख तुम्हें
जिसकी आँखें छलक जाए
बस समझ लो
वोही माँ है….
—————————————-
-सुधीर बडोला
